फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the town of Sai Baba sedan rolled gracefully

शहर में शान से घूमी साईं बाबा की पालकी

Thu, 11 Feb 2016 07:50 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 11 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
In the town of Sai Baba sedan rolled gracefully
 
विज्ञापन

 गुरुवार को शहर साईंबाबा मय नजर आया। उनके भक्तों ने जोश-ओ-खरोश के साथ बाबा की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर शहर भर में घुमाया। आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं की टोली ने भजनों पर नृत्य किया। जगह-जगह साईं बाबा की आरती उतारकर पुष्पवर्षा की गई। रास्ते भर बाबा के भक्तों ने उनका गुणगान किया।

सर्वेश्वर साईं मंदिर से शिरडी साईं पालकी सद्भावना यात्रा को चेयरमैन फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और पालकी पर फूल चढ़ाए। स्कूली बच्चों के बैंड ने मनमोहा। पालकी यात्रा में सजीव झांकियां भी शामिल थीं। श्रद्धालु महिलाओं की टोली भजन गाते चल रही थी। खेड़ा नवादा मंदिर से चलकर यात्रा टिकटगंज, सराफा बाजार, बड़ा बाजार, चूना मंडी होकर काली सड़क, पथिक चौक होते हुए देर शाम मंदिर परिसर पर विसर्जित हुूई। कई स्थानों पर झांकियों पर पुष्प वर्षा भी की गई। पालकी यात्रा में प्रबंधक सुरेंद्र कुमार वैश्य, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, आर अनेजा, ज्योति मेहंदीरत्ता, सोनी, इंद्रेश रस्तोगी, रामनिवास गुप्ता, वीरेंद्र वार्ष्णेय, दीपमाला गोयल, निर्दोष गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, संजीव सक्सेना, कार्तिक बत्रा, पराग रस्तोगी, अतुल गुप्ता, कमल गुप्ता, संजय गोयल समेत सैकड़ों की संख्या में साईं भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed