{"_id":"57bb086c4f1c1b7273d4fd4e","slug":"in-the-senior-category-gravitation-and-gandhi-imposed-unmistakable-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ग में कशिश और राहुल ने लगाया अचूक निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ग में कशिश और राहुल ने लगाया अचूक निशाना
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडलीय स्तर पर खेलने को तीरंदाजों का चयन
मंडलीय स्तर पर खेलने के लिए सोमवार को हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अचूक निशाना साधकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग में कशिश खान और बालक वर्ग में राहुल पाल अव्वल रहे।
सुहाग पैलेस में मंडलीय तीरंदाजी के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता की देखरेख में शुरू हुई। चयन के लिए मेजबान भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरविलास गोयल इंटर कॉलेज, पदमलाल इंटर कॉलेज और चंद्रिका देवी कॉलेज के प्रतिभागियों ने पूरा दमखम लगा दिया। सीनियर बालिका वर्ग में कशिश खांन प्रथम, शमा बी द्वितीय, करिश्मा यादव तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग राहुल पाल प्रथम और अभिषेक द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग में प्रगति शाक्य प्रथम, शीतल द्वितीय और पूजा यादव ने तृतीय स्थान पाया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में ज्येेति प्रथम, दीक्षा द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में मीरा यादव, निशा कुमारी और सुजाता माथुर शामिल थीं। श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों का चयन मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। मंडलीय प्रतियोगिता 28 अगस्त को भदवार कॉलेज की मेजबानी में यहीं पर होगी। चयन प्रक्रिया के दौरान जयपाल थरेजा, अजयपाल सिंह, हनी सपरा, अनमता खांन, मधुकर मिश्रा आदि मौजूद थे।