फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the procession of Shri Ram, the people of the city became the bridegroom.

शहर में निकाली गई भव्य रामबरात, जमकर नाचे बराती

Sat, 01 Oct 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:55 AM IST
सार

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात में शहरवासी बराती बने।इसमें शामिल आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुनों पर मस्त होकर लोगों ने जमकर नृत्य किया।संवाद- फोटो : BADAUN शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल काली अखाड़ा।

विज्ञापन
In the procession of Shri Ram, the people of the city became the bridegroom.
शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात में शहरवासी बराती बने। शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्गों से रामबरात धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुनों पर मस्त होकर लोगों ने जमकर नृत्य किया। काली अखाड़े भी आकर्षण का केंद्र रहे। जनक जी के दरवाजे पर बरात पहुंचने पर बरात की अगवानी करने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव कमेटी द्वारा शहर में श्रीराम बरात बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई। बरात देखने को लोग यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और घरों की छतों पर दोपहर से ही एकत्र होना शुरू हो गए थे। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से भक्त रामबरात में शामिल हुए। बरात पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, महाराणा प्रताप चौक होते हुए गांधी ग्राउंड में पहुंची। यहां पर श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह हुआ। श्रीराम के स्वरूपों की आरती उतारने वालों का तांता लगा रहा। रात में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन गांधी ग्राउंड में कलाकारों ने किया गया। पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही।
विज्ञापन

पुष्पवर्षा से हुआ जगह-जगह स्वागत
लोगों ने छतों से पुष्पवर्षों कर राम बरात का स्वागत किया गया। हलवाई चौक, नेहरू चौक, लावेला चौक आदि कई जगहों पर लोगों ने रोककर बरातियों को जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों की जेब कटी
बरात में भीड़ का फायदा जेबकतरों ने भी उठाया। भगवतीपुर निवासी संग्राम परिवार के साथ बरात देखने आया था। वह मढ़ई चौक पर खड़ा था, तभी किसी ने उसकी जेब काट ली। संग्राम ने बताया कि उसकी जेब में रखे सात सौ रुपये और दवा के कागज उड़ा दिए। मूसाझाग के सतीश का पर्स भी जेब से पार कर दिया। पर्स में साढ़े तीन सौ रुपये और आधार कार्ड था।
मुख्य यजमान बनाकर उतारी आरती, सम्मानित किया
बिल्सी। नगर में गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में कमेटी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात राकेश माहेश्वरी को मुख्य यजमान मनाकर भगवान राम की आरती की। कहा कि श्रीराम की लीलाएं हमारा मार्ग प्रशस्त करती हैं। पदाधिकारियों ने उनका पटका पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोहित गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, अजय प्रताप, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद

कादरचौक में रामबरात का पुष्पवर्षा से स्वागत
कादरचौक। रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को कस्बे में श्री रामबरात निकाली गई। राधाकांत मंदिर रामलीला प्रांगण से शुरू हुई राम बरात ने कस्बे में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। काली अखाड़ों के करतब और स्वचालित झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। राम बरात देखने गांवों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। राम दरबार की जगह-जगह आरती उतारी गई। कई थानों की पुलिस को फोर्स तैनात रही। महंत बाबा ऋषिदास मौजूद रहे। संवाद

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल इस्कॉन मंदिर के भक्त। संवाद

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल इस्कॉन मंदिर के भक्त। संवाद- फोटो : BADAUN

शहर में निकाली गई राम बरात में सड़कों व छत पर उमड़ी भीड़। संवाद

शहर में निकाली गई राम बरात में सड़कों व छत पर उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की झांकी। संवाद

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल काली अखाड़ा।  संवाद

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल काली अखाड़ा। संवाद- फोटो : BADAUN

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल कलाकार। संवाद

शहर में निकाली गई राम बरात में शामिल कलाकार। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed