फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the new year, people of Bilsi will get their own bus stand

Budaun News: नए साल में बिल्सी वालों को मिल जाएगा अपना बस अड्डा

Fri, 06 Dec 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
In the new year, people of Bilsi will get their own bus stand
बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। संवाद
बिल्सी। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर में बनने जा रहे राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बिल्सी से लखनऊ, आगरा, दिल्ली के साथ उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों का संचालन होगा। बस अड्डे का निर्माण अप्रैल 2025 तक पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को काफी सुुविधा होगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि पूर्व में वह दो बार यहां पर आए थे तब क्षेत्र की जनता और विधायक हरीश शाक्य ने रोडवेज बस अड्डे की मांग की थी। तब उन्होंने कहा था कि बस अड्डे के लिए जमीन देख लो। स्थानीय विधायक के प्रयास से बिल्सी में खैरी रोड पर नगर पालिका परिषद से जमीन मिली। इसके बाद तुरंत ही निर्माण के लिए सवा दो करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी गई। पूरा पैसा कार्यदायी संस्था को मिल चुका है। जल्द ही बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन




14 जनवरी तक प्रदेश सरकार को मिल जाएंगी सात हजार बसें : दयाशंकर
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सात हजार बसें खरीदी जा रहीं हैं, जोकि 14 जनवरी तक प्रदेश सरकार को प्राप्त हो जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि यहां से हर जगह के लिए बसों का संचालन हो। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद वह उद्घाटन के लिए यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी क्षेत्र की जनता का रोडवेज बस स्टैंड बनने का सपना पूरा हो गया है। बस स्टैंड बन जाने के बाद क्षेत्र का और भी ज्यादा विकास हो सकेगा। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र सिंह, पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, ओमप्रकाश सागर, अजय प्रताप सिंह, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, चंद्रसैन माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, दीपक चौहान, गगन राठी, सुधीर श्रीवास्तव, नवनीत शाक्य आदि मौजूद रहे।




बदायूं समेत प्रदेश के 54 बस अड्डे होंगे हाईटेक
- परिवहन मंत्री दयाशंकर बोले- परिवहन सेवाओं से जुड़ेगी हर ग्राम सभा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर ने कहा कि बदायूं समेत प्रदेश के 54 रोडवेज बस अड्डों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराकर हाईटेक बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामसभा परिवहन सुविधाओं से जुड़े। परिवहन विभाग आगामी कुछ वर्षों में रोडमैप तैयार करके प्रदेश के सभी नागरिकों को परिवहन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि बदायूं समेत प्रदेश के 54 रोडवेज बस अड्डों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराकर हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। वर्तमान समय में प्रदेश में 23 रोडवेज बस अड्डों को हवाई अड्डे की तरह बनाया जा रहा है। अभी 54 बस अड्डों को और हाइटेक बनाया जाएगा। इसमें बदायूं जिले का भी बस अड्डा शामिल है।


उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों को बस अड्डे पर अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें। इसके लिए लगातार सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामसभा परिवहन सुविधाओं से जुड़े। इस पर काम हो रहा है। आने वाले समय में शहर से लेकर देहात तक सभी लोगों को परिवहन निगम की बसों की सेवा का लाभ मिलेगा।

बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। संवाद

बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। संवाद

बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। संवाद

बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed