फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the division to investigate the malarial department

Budaun News: मलेरिया विभाग जांच करने में मंडल में अव्वल

Thu, 17 Oct 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 17 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
In the division to investigate the malarial department
बदायूं। मलेरिया विभाग ने अधिक जांच कर मंडल में पहला स्थान पाया है। हालांकि पिछले साल भी बदायूं को जांच करने के मामले में पहला स्थान मिला था। इस साल खास बात यह है कि जितनी जांच पिछले साल की थीं, उसके करीब अब तक विभाग पहुंच गया है। अब तक तीन लाख से अधिक जांच विभाग कर चुका है। जबकि पिछले साल पौने चार लाख मरीजों की जांच कर नंबर एक पर रहा था। इस बार मलेरिया विभाग का दावा है कि वह पांच लाख लोगों की जांच करेगा।
विज्ञापन


मलेरिया को लेकर जिला हाईरिस्क श्रेणी में है। दो साल से मलेरिया विभाग ने जांचों का दायरा बढ़ाया तो घर घर मलेरिया के मरीज मिले। वर्ष 2019 में जिले में मलेरिया फैला तो जिला एशिया में पहले स्थान पर पहुंच गया। विभाग ने वर्ष 2019 में 1.57 लाख मरीजों की जांच की। इसमें 20 हजार मरीज संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

2020 में जांचों का दायरा बढ़ा तो 2.52 लाख मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें से 11 हजार से अधिक मलेरिया संक्रमित लोग मिले। 2021 से मलेरिया विभाग ने जांच तो बढ़ाई लेकिन मलेरिया के मरीज कम होते गए। 2021 में मात्र 1665 मरीज ही संक्रमित हुए, 2022 में आंकड़ा घटकर 1373 रह गया। वर्ष 2023 में जांचे दोगुनी कर दी गईं तो संक्रमित मरीजों की संख्या 3224 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में दिसंबर तक 3.72 लाख मरीजों की जांच कर जिला प्रदेश में जांच के मामले में नंबर एक पर रहा। इस वर्ष जनवरी से 15 अक्तूबर तक तीन लाख मरीजों की जांच विभाग कर चुका है। संक्रमितों की संख्या भी 35 सौ के पार पहुंच गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच अधिक हो इसके लिए घर-घर टीमों को भेजकर बुखार पीड़ितों की जांच कराई जा रही है। अब तक की जांचों में जिला मंडल स्तर पर पहले स्थान पर है।




मलेरिया की जांच को लेकर प्रदेश स्तर से हुई समीक्षा में जिला मंडल में पहले स्थान पर है। अगली रैंक में जिला जांचों के मामले में प्रदेश में अव्वल रहेगा। इसी के लिए घर-घर मलेरिया के मरीजों को खोजकर उनकी जांच व इलाज मुहैया कराने को विभाग पूरी तरह से लगा हुआ है। शहर से लेकर देहात तक लगातार फॉगिंग भी कराई जा रही है। दिसंबर तक मलेरिया के मरीज सामने आते हैं। तब तक जांचें जारी रहेगी। - डॉ.योगेश सारस्वत, मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed