{"_id":"635d71a58f9bb419f12508fd","slug":"in-taekwondo-anurag-of-assam-was-defeated-by-satendra-of-bareilly-badaun-news-bly502183598","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में असम के अनुराग को बरेली के सतेंद्र ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में असम के अनुराग को बरेली के सतेंद्र ने हराया
विज्ञापन
बदायूं क्लब में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी।
बदायूं क्लब में तीन दिवसीय इलीट कप का हुआ समापन
बदायूं। तीन दिवसीय ताइक्वांडो का शनिवार को समापन हो गया। इसमें ओवरऑल चैंपियन असम की टीम रही। अंतिम दिन हुई स्पर्धा में असम के अनुराग ने बरेली के सतेंद्र को हराया।
बदायूं क्लब में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बदायूं, बरेली, असम, नागालैंड के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन असम की टीम रही। वहीं उपविजेता यूपी और तीसरे नंबर पर नागालैंड की टीम रही। अंतिम दिन अंडर 25 में बदायूं के रुद्राक्ष का मुकाबला असम के आयुष्मान से हुआ। इसमें आयुष्मान ने 20-11 से मैच जीत लिया। अंडर 41 में असम प्रियांशु और बदायूं के यश के बीच में मुकाबला हुआ। इसमें 17-5 से प्रियांशु, अंडर 47 में नागालैंड की थिंगरिला और असम की प्रिया के बीच में 10-5 से प्रिया विजेता रही। अंडर 49 में बदायूं के सूर्यांश और बरेली के आर्यना चौधरी के बीच में मुकाबला हुआ। इसमें सूर्यांश ने 12-7 से जीत दर्ज की। वहीं अंतिम मैच बदायूं के राहुल और नागालैंड के सेंटमोंगबा के बीच हुआ। इसमें नागालैंड के सेंटमोंगबा ने 20-10 से जीत हासिल की। अंतिम दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मनोज मसीह रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।