{"_id":"651091dc0f0e87ba30013054","slug":"in-sahaswan-the-murderer-was-surrounded-and-shot-on-the-way-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4894-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहसवान में हत्यारोपी को रास्ते में घेरकर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहसवान में हत्यारोपी को रास्ते में घेरकर गोली मारी
Mon, 25 Sep 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल सरनाम। संवाद
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली इलाके में रविवार देर शाम सहसवान से अपने भाई के साथ बाइक पर घर लौट रहे हत्यारोपी को रास्ते में कुछ लोगों ने घेरकर गोली मार दी। उसको दो गोलियां लगी हैं। पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसके भाई ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
हत्यारोपी सरनाम (45 वर्ष) गांव सिठौलिया खाम का रहने वाला है। वह गांव वीरसहाय नगला के खेमपाल की वर्ष 2019 में हुई हत्या में नामजद है। इसी मामले में सरनाम जेल भी गया था। बताते हैं कि वह करीब एक साल पहले जमानत पर छूटकर आया था। रविवार शाम सरनाम अपने भाई देवी के साथ बाइक पर सहसवान आया था। यहां से देर शाम दोनों भाई घर लौट रहे थे।
आरोप है कि कमनपुर और कुकरईया के बीच खेमपाल के बेटे ने अपने साथियों के साथ उसे रास्ते में घेर लिया और उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे सरनाम को एक पैर और एक पेट में गोली लग गई। उनके शोर मचाने पर हमलावर मौक से भाग गए। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायल को सहसवान ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस प्राथमिक रूप से इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
देवी का कहना है कि खेमपाल के बेटे ने साथियों के साथ उन पर फायरिंग की है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। सरनाम को छर्रे लगे हैं। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।