फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In protest against the lewd remarks, the bullies threatened the woman with a gun

Budaun News: फब्तियां कसने के विरोध में दबंगों ने महिला को तमंचा से धमकाया

Sun, 03 Aug 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
In protest against the lewd remarks, the bullies threatened the woman with a gun
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने फब्तियां कसने के विरोध में दबंगों ने महिला को तमंचा के दम पर धमकाया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। वह अपने तीन बेटे व एक बेटी के साथ घर में रहती है। उनके घर के सामने शाहनवाज की दुकान है। वहां रोजाना खुराफाती व दबंग किस्म के लोग आकर बैठते है। वह लोग स्कूल आने जाने वाली छात्राओं व महिलाओं से अश्लील इशारे करते हैं। इस कारण उन्होंने शाहनवाज से नाराजगी जाहिर की थी। इससे शाहनवाज भड़क गया। 28 जुलाई को उसने उनके बच्चों के साथ अश्लील हरकत की। इस पर उन्होंने उसे समझाया और फिर से हरकत करने पर पुलिस शिकायत करने की बात कहीं। 30 जुलाई की शाम शाहनवाज, अमान, शामिन और एक अज्ञात युवक उनके घर में घुस आया। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचा निकाल लिया। जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकले। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed