फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In council schools, 2,157 schools will take the exam.

Budaun News: परिषदीय स्कूलों में 2,157 स्कूलों के पौने तीन लाख बच्चे देंगे परीक्षा

Thu, 26 Feb 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
In council schools, 2,157 schools will take the exam.
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में कुल 2,157 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, इनमें करीब पौने तीन लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और सभी बच्चे वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही निगरानी के लिए सचल दल का गठन भी किया जाएगा। जो विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगा। शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की और से तैयार किया जाएगा। ये प्रश्नपत्र लिखित व मौखिक दोनों रूपों में तैयार कर समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न के अनुसार कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित रूप में आयोजित की जाएंगी। कक्षा छह से आठ की लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, इसमें बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल रहेंगे।

लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है, जबकि मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर आवश्यकतानुसार तय करेंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की परीक्षा को देखते हुए सभी विद्यालयों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वार्षिक परीक्षाएं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed