फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In charge of Kachla outpost in Kasganj died after being hit by unknown vehicle

UP: कासगंज में कछला चौकी प्रभारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत, एसएसपी ने शव को दिया कांधा

Tue, 22 Jul 2025 10:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Jul 2025 10:31 PM IST
सार

शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। एसएसपी ने कांधा देकर उनके शव को परिजनों के साथ गांव के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
In charge of Kachla outpost in Kasganj died after being hit by unknown vehicle
उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह जादौन की फाइल फोटो और अंतिम विदाई देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के बॉर्डर पर स्थित जिला कासगंज की कोतवाली सोरो की चौकी कछला के चौकी प्रभारी को मंगलवार की सुबह किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग गया। सुबह वह टहलने के लिए चौकी से निकले थे, उसी समय यह हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस लाइन में उनको अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन


कछला चौकी में तैनात 56 वर्षीय उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह जादौन मूल रूप से जनपद मथुरा के थाना छाता क्षेत्र के गांव नरी के निवासी थे। वर्ष 1990 में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सेवा शुरू की थी। वर्तमान में वह सोरों क्षेत्र के कछला चौकी में बतौर प्रभारी तैनात थे। कांवड़ यात्रा के लिए सेक्टर-1 के सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों को हादसे की सूचना दी जिस पर परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। एसएसपी ने कांधा देकर उनके शव को परिजनों के साथ गांव के लिए रवाना किया गया। 

एसपी अंकित शर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक की पत्नी का निधन पांच वर्ष पूर्व हो चुका है। उनके दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा लोकेश राजस्थान में एक हेल्थ कंपनी में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा लोकेंद्र हाल ही में मथुरा से नोएडा स्थानांतरित हुआ है और जल अभियंता के पद पर कार्यरत है। बेटी ललतेश अलीगढ़ में निवास करती हैं।

विज्ञापन

उनके सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार अधिकारी बताया। नौ मार्च 2024 से वह सोरों थाने में तैनात थे। उनकी हादसे में मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। मंगलवार दोपहर कासगंज की नई पुलिस लाइन में एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती समेत सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उप निरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed