{"_id":"62222d94a81d821789746cce","slug":"in-case-of-ammonia-gas-leak-in-badaun-police-filed-a-report-on-cold-storage-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव: बदायूं में अमोनिया गैस रिसाव मामले में पुलिस ने शीतगृह प्रबंधन पर दर्ज की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव: बदायूं में अमोनिया गैस रिसाव मामले में पुलिस ने शीतगृह प्रबंधन पर दर्ज की रिपोर्ट
Fri, 04 Mar 2022 08:48 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:48 PM IST
सार
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी स्थित ओम शीतगृह में गुरुवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। मामले की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला। वहीं, शनिवार शाम बेहटा थाने में दरोगा देवेंद्र सिंह की ओर से स्टोरेज के मालिक गौरव गुप्ता व कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
गैस रिसाव के बाद हाईवे बंद होने से लगे जाम के बाद वाहनों को रास्ते देते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओरछी के परमानंदपुर गांव में हाईवे किनारे ओम शीतगृह में शुक्रवार शाम अमोनिया गैस लीक हो गई थी। जिससे शीतगृह और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। गैस के रिसाव के चलते पुलिस ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे बंद करा दिया था। इससे जाम के कारण वाहनों की आवाजाही में मुश्किलें हुई। वहीं, शनिवार शाम फैजगंज बेहटा थाने में दरोगा देवेंद्र सिंह की ओर से स्टोरेज के मालिक गौरव गुप्ता व कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
यह था मामला
जानकारी के अनुसार फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी स्थित ओम शीतगृह में गुरुवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। मामले की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिक मात्रा में गैस के रिसाव होने के कारण बिसौली एसडीएम, सीओ समेत कई अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर पुलिस ने बदायूं से चंदौसी रोड (मुरादाबाद-फर्रुखाबाद) हाईवे को बंद करा दिया था। रास्ता बंद होने के चलते राहगीर बेतरतीब ढंग से वाहनों को निकालने में जुट गए। इससे सड़क के दोनों ओर दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं पुलिस ने राहत कार्य चलाकर कोल्ड स्टोर में काम करने वाले समेत अन्य को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन