फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Badaun, daughter and her lover were hacked to death with a shovel.

Budaun News: बदायूं में बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला

Wed, 03 Jan 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
In Badaun, daughter and her lover were hacked to death with a shovel.
मृतक नीतू फाइल फोटो, ऑनर किलिंग की घटना के साथ
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार सुबह परिजनों ने नीतू (19) और उसके प्रेमी जयपाल उर्फ सचिन (20) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बाद में नीतू के पिता ने खून से सने फावड़े के साथ थाने जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल नीतू की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। नीतू और सचिन अलग- अलग जाति के थे।
विज्ञापन

ग्राम परौली निवासी जयपाल हरियाणा में टैक्सी चलाता था। पुलिस के मुताबिक उसका काफी समय से पड़ोस में रहने वाली नीतू पुत्री महेश से प्रेम संबंध थे। नीतू कोरी और जयपाल कडेरे जाति का था। इस कारण नीतू के परिजन एतराज करते थे। जयपाल शनिवार को हरियाणा से आया था। सोमवार रात करीब दस बजे नीतू जयपाल के घर आ गई। परिवार वाले रातभर नीतू की तलाश करते रहे। शक होने पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे महेश और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर जयपाल के घर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया, जयपाल और नीतू घर से निकलकर भागने लगे। तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घर के सामने ही फावड़े से काटकर दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन




इसके बाद खून से सना फावड़ा लेकर महेश ने सीधे थाने जाकर समर्पण कर दिया। जानकारी पाकर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जयपाल के पिता सूरजपाल की तहरीर पर महेश, उसकी पत्नी भागवती, उसके दो नाबालिग बेटों के अलावा महेश के पिता रामऔतार के खिलाफ हत्या और बलवा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महेश के अलावा भागवती को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गांव परौली में एक पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पिता ने थाने जाकर समर्पण कर दिया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। युवती की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

मृतक नीतू फाइल फोटो, ऑनर किलिंग की घटना के साथ

मृतक नीतू फाइल फोटो, ऑनर किलिंग की घटना के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed