फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In addition to the mobile team at center Will be deployed static magistrates

सचल दल के अलावा केंद्र पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 15 Feb 2016 08:26 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 15 Feb 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
In addition to the mobile team at center Will be deployed static magistrates

विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए सचल दल के अलावा मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं उनकी सीट पर रखी जाएंगी, जिससे कोड क्रमांक में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। बोर्ड परीक्षा में विशेष परिस्थितियों में ही जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद ही बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।  बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से दो पालियों में शुरू होगी।  
सोमवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इंटर कॉलेज स्थित हॉल में जिलाधिकारी शंभू नाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों सहित संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुचित साधन प्रयोग करने वाले अथवा नकल कराने में किसी प्रकार से सहयोग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को हिदायत दी है कि वह नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पूर्ण रूप से गंभीर रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक अपने पास संबंधित थानाध्यक्षों और पुलिस विभाग के अधिकारियों के सीयूजी नंबर अवश्य रखें। कोई दिक्क्त आने पर संबंधित एसओ को जरूर सूचना दें। उन्होंने बताया प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। केंद्र के आसपास अनावश्यक रूप से मंडराने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। केंद्र में कोई भी परीक्षार्थी अथवा कक्ष निरीक्षक मोबाइल नहीं ले जा सकेेंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिल्सी विधान जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा  अधिकारी आनंद कुमार शर्मा सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
शिक्षा विभाग का कंट्रोल रूम खुला
बदायूं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 36,883 और इंटर के 25,551 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 62,434 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। छह सचल दल बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए106 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 15 संवेदनशील हैं।  किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है, जो प्रात: सात से रात्रि आठ बजे तक कार्यरत रहेगा। किसी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 05832-220156 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed