फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal vehicles are violating the rules and carrying passengers in large numbers.

Budaun News: नियम कुचल डग्गामार भर रहे खचाखच सवारियां

Tue, 19 May 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicles are violating the rules and carrying passengers in large numbers.
पुलिस लाइन से चौराहा से सवारियों को लटकाकर  ले जाता आॉटो चालक । संवाद
बदायूं। लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर सोमवार को मैजिक और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मैजिक सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी जिले में जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऑटो चालक, ई-रिक्शा, वैन चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर दौड़ा रहे हैं। पुलिस, यातायात और परिवहन विभाग के जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर की सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम ऑटो, ई-रिक्शे नियमों को ताक पर रख हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के पुलिस लाइन चौराहा पर ऑटो और वैन चालक अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं। इसके कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस कर्मियों को आता देख वाहन को दाएं-बाएं कर वापस जाने पर फिर उसी जगह खड़ा कर देते हैं। यह लोग तब-तक चौराहे से नहीं अपने वाहनों को नहीं हटाते जब तक उसमें सवारियां ठूसकर भर नहीं जातीं। कई सवारियों को वाहनों के दरवाजों और पीछे लटक कर सफर करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ऑटो चालक सवारियां बैठाने के लिए सड़क किनारे कहीं भी ब्रेक लगा देते हैं और अन्य वाहन चालकों के लिए असुविधा पैदा कर देते हैं। लोगों का कहना है कि आम लोगों को बिना हेलमेट और कागजात न होने पर चालान कर दिया जाता है, लेकिन सरेआम ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। टीएसआई ललित कुमार ने बताया कि शहर में लगातार चेकिंग की जाती है। यदि कोई वाहन चालक मानकों के विपरीत सवारियां लेकर चलता मिलता है तो कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------------------------------

वैन में पांच सवारियों की जगह ढो रहे 12 सवारी
बदायूं से बरेली, बिल्सी, कलान आदि मार्ग पर दिनभर वैन, ऑटो, ई-रिक्शा गाड़ियां दौड़ती हैं। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो इनमें वाहन चालक पांच सवारियों की जगह पर 11 से 12 सवारी भरकर ढोते मिले। वह रुपये के लालच में सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह गाड़ियां शहर के पुलिस लाइन चौराहा से ही भरी जाती हैं, इसमें चालक पिछली दो सीटों पर आठ सवारी बैठाते हैं। इसके बाद आगे तीन सवारी बैठाकर और खुद बैठकर वाहन का चलाते हैं। ऐसे में हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी धड़ल्ले से बेरोकटोक क्षमता से अधिक सवारियों से भरी ऑटो व ई-रिक्शों का संचालन किया जा रहा है।

----------------------------------------
परिवहन विभाग के मुताबिक-वाहनों में सवारी बैठाने का मानक
ऑटो- तीन सवारी
ऑटो बड़ा- पांच सवारी
ई-रिक्शा- चार सवारी
ईको- पांच सवारी
-------
वर्जन-
शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इस दौरान जो वाहन चालक क्षमता के विपरीत सवारियां बैठाए मिलते हैं, उनके खिलाफ जुर्माना या फिर वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाती है। चालकों को जागरूक भी किया जाता है कि वह नियमों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें।
- हरिओम गौतम, एआरटीओ

पुलिस लाइन से चौराहा से सवारियों को लटकाकर  ले जाता आॉटो चालक । संवाद

पुलिस लाइन से चौराहा से सवारियों को लटकाकर  ले जाता आॉटो चालक । संवाद

पुलिस लाइन से चौराहा से सवारियों को लटकाकर  ले जाता आॉटो चालक । संवाद

पुलिस लाइन से चौराहा से सवारियों को लटकाकर  ले जाता आॉटो चालक । संवाद

पुलिस लाइन से चौराहा से सवारियों को लटकाकर  ले जाता आॉटो चालक । संवाद

पुलिस लाइन से चौराहा से सवारियों को लटकाकर  ले जाता आॉटो चालक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed