फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal tempo stand at every intersection, causing traffic jam

Budaun News: हर चौराहे पर अवैध टेंपो स्टैंड, लग रहा जाम

Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal tempo stand at every intersection, causing traffic jam
पुलिस लाइन रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। शहर के कई चौराहों पर टेंपो के अवैध स्टैंड बना लिए गए हैं। इन चौराहों पर सड़क घेरकर टेंपो खड़े किए जा रहे हैं, इससे जाम लग रहा है। लावेला चौक से कचहरी जाने वाली रोड पर आंबेडकर पार्क के पास लगातार लग रहे जाम की वजह पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी थी। पिछले कई दिनों से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई तो फिर से जाम लगने लगा है। इसके अलावा इस रोड से दिल्ली, सहसवान, बिल्सी सहित अन्य जगहों की बस भी उल्टी दिशा से रोडवेज बस स्टैंड तक जा रही है। इससे दिनभर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन


लावेला चौक पर सुबह 11 बजे अतिक्रमण के कारण लगे जाम से दिनेश चौक, बाबूराम मार्केट, गद्दी चौक, इलाहाबाद बैंक रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। इसी के साथ खैराती चौक का हाल तो यह रहा है कि पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ गया। जो एक बार इस चौक पर फंसा तो घंटा भर से पहले सौ मीटर का सफर नहीं कर सका। रोडवेज स्टैंड से आंबेडकर पार्क तक रोडवेज की बसों खड़ी रहीं।
विज्ञापन



इंद्रा चौक पर ठेला-खोमचे की वजह से जाम

इंद्राचौक पर मंगलवार को पूरा दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा। सुबह 11 बजे जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर में कुछ राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से जाम जैसे हालात रहे। हालांकि यातायात पुलिस तैनात रही, लेकिन हालात नियंत्रित नहीं हो सके। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज वाले रोड पर ठेले खोमचे वालों ने इस कदर अतिक्रमण कर रखा है कि पैदल निकलना भी दूभर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोट

- चौराहों पर खड़े हो रहे टेपों का चालान कर रहे हैं। इसके बाद भी टेंपो चालक बाज नहीं आ रहे हैं। रोडवेज बस के चालक कार्रवाई के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। - आरएल राजपूत, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed