फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal parking on the footpath, traffic jam in the market

Budaun News: फुटपाथ पर अवैध पार्किंग, बाजार में लगा जाम

Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking on the footpath, traffic jam in the market
गांधी मैदान रोड पर दुकान के सामने खड़े दो पहिया वाहन। संवाद - फोटो : सोशल मीडिया
बदायूं। शहर के मुख्य मार्गों के फुटपाथ पर अवैध पार्किंग की जा रही है। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के सामने पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी है। वह ग्राहकों और खुद के वाहन फुटपाथ पर खड़ा करवा रहे हैं। इससे बाजार में रोजाना जाम लग रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच जाम फंसे लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में पालिका रोड पर खुले मॉल के सामने वाहनों के लिए पार्किंग नहीं बनाई गई है। यहां पर फुटपाथ और सड़क को ही पार्किंग बना दिया गया है। लोग वहां पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं, इससे दिनभर जाम लग रहा। लावेला चौक पर निजी चिकित्सक की क्लीनिक है। उन्होंने भी क्लीनिक के सामने पार्किंग की जगह नहीं छोड़ी है। इसलिए यहां आने वाले मरीज सड़क पर ही वाहन खड़े करते हैं और जाम लग रहा है।
विज्ञापन


बड़ा बाजार चौराहा से लेकर चूना मंडी चौराहा तक फुटपाथ और सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से दिनभर जाम लगा रहा। व्यापारियों ने फुटपाथ को अवैध पार्किंग का अड्डा बना लिया है। निजी अस्पताल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और बैंक के बाहर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लगी है। अवैध पार्किंग को हटाने के लिए नगर पालिका की ओर से कोई अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दृश्य-1-

- वी-मार्ट के सामने यातायात पुलिस ने ही नो पार्किंग जोन बना रखा है, लेकिन वहां पर भी वाहन खड़े किए गए हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

दृश्य-2-
लावेला चौराहे से गांधी ग्राउंड तक निजी अस्पताल के आगे मार्ग पर लोग फुटपाथ पर वाहन खड़ा करते हैं। लोगों को इलाज करवाने और दवा लेने को घंटों लग रहे हैं। इसलिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।


वर्जन
- वाहनों पर कार्रवाई तो एआरटीओ या यातायात विभाग को करना चाहिए। दुकानों के आगे अवैध पार्किंग करने के लिए मालिकों को पहले समझाया जाएगा फिर भी नहीं मानेंगे तो उनको नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। सुरेश पाल, सिटी मजिस्ट्रेट

गांधी मैदान रोड पर दुकान के सामने खड़े दो पहिया वाहन। संवाद

गांधी मैदान रोड पर दुकान के सामने खड़े दो पहिया वाहन। संवाद- फोटो : सोशल मीडिया

गांधी मैदान रोड पर दुकान के सामने खड़े दो पहिया वाहन। संवाद

गांधी मैदान रोड पर दुकान के सामने खड़े दो पहिया वाहन। संवाद- फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed