{"_id":"65d7a3f347be0d754a0f22e4","slug":"illegal-mining-being-done-for-ganga-expressway-accountant-chased-away-badaun-news-c-123-1-bdn1001-113967-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए हो रहा अवैध खनन, लेखपाल को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए हो रहा अवैध खनन, लेखपाल को भगाया
विज्ञापन
कुंवरगांव के ओरंगाबाद खालसा के मंदिर के नजदीक हो रहा अवैध खनन। संवाद
एसडीएम बोले- खनन रुकवा दिया है, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद खालसा में मंदिर की जमीन से गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए कई दिन से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर बृहस्पतिवार को लेखपाल ब्रजेश यादव खनन रुकवाने पहुंचे तो खनन कर रहे लोगों ने उन्हें भगा दिया।
औरंगाबाद खालसा में ठाकुरद्वारा मंदिर की 100 बीघा से ज्यादा जमीन है। कई दिन से बिना अनुमति यहां जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। गांव के लोगों की सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और खनन कर रहे लोगों से अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन कोई अनुमति नहीं दिखा सका। खनन रोकने के लिए कहने पर उन लोगों ने लेखपाल को भगा दिया। एसडीएम सदर एसपी वर्मा का कहना है कि बिना अनुमति के खनन हो रहा था, इसे रुकवा दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।