फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal madrasa under construction demolished

Budaun News: निर्माणाधीन अवैध मदरसे को ढहाया

Sun, 01 Sep 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 01 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal madrasa under construction demolished
मूसाझाग में मस्जिद के पास हुए अवैध निर्माण को घ्वस्त कराते तहसीलदार सदर। संवाद
बदायूं। गांव मूसाझाग में दातागंज रोड पर मस्जिद के पास जमीन पर हो रहे अवैध मदरसे के निर्माण को शनिवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। वहीं मस्जिद को भी ग्राम पंचायत की जमीन बताया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मूसाझाग थाने से करीब एक किलोमीटर दूर दातागंज मार्ग पर एक मस्जिद बनी है। बराबर में ही मौलाना ने मदरसे का निर्माण बिना किसी अनुमति के शुरू करा दिया था।
ग्रामीणों ने प्रधान से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब लगा कि प्रधान की भी इसमें मिलीभगत हो सकती है। तब ग्रामीणों ने हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष जोगपाल सिंह को फोन करके सूचना दी। जोगपाल सिंह ने उच्चाधिकारियों को फोन कर मदरसे के अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाने को जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने निर्माण कार्य रोक दिया था। शनिवार को डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने निर्माणाधीन मदरसे को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। जांच में पाया गया है कि मदरसे का निर्माण शत्रु संपत्ति की जमीन पर बिना अनुमति के कराया जा रहा था। वहीं मस्जिद को भी ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसे का निर्माण बिना अनुमति के शत्रु संपत्ति पर कराया गया था।जिसे गिरवा दिया गया है। हिदायत दी गई है कि बिना अनुमति के निर्माण कार्य नहीं कराया जाए। - सुखलाल प्रसाद वर्मा- एसडीएम

मूसाझाग में मस्जिद के पास हुए अवैध निर्माण को घ्वस्त कराते तहसीलदार सदर। संवाद

मूसाझाग में मस्जिद के पास हुए अवैध निर्माण को घ्वस्त कराते तहसीलदार सदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed