{"_id":"68f2a5ddf1822964ed075a3b","slug":"illegal-firecrackers-kept-in-the-house-explode-four-people-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149276-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में रखे अवैध पटाखों में धमाका, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में रखे अवैध पटाखों में धमाका, चार लोग घायल
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर में धीरज गुप्ता ने घर में पटाखों का अवैध भंडारण कर रखा था। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे भीषण धमाका हो गया। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में रह रहे लोग भी डर कर घर से बाहर आ गए। पुलिस ने देर रात धीरज गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामला छिपाने के लिए सिलिंडर फटने की बात कही गई। किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से जमा किए गए पटाखों या विस्फोटक सामग्री को धमाके का कारण बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
घटना रात करीब आठ बजे की है। धीरज के पिता गांव के प्रधान रह चुके हैं। उनकी मौत हो चुकी है। धीरज गांव में परिवार के साथ रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल से बारूद की तेज गंध आ रही थी और मलबे से सुतली बम भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि धीरज दिवाली पर दुकान लगाने के लिए पटाखे खरीदकर लाया था। वह अस्थायी लाइसेंस बनवाने में लगा हुआ था। पटाखों का भंडारण घर में ही कर रखा था। किसी तरह से पटाखों ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हो गया।
हादसे में कल्पना, पदमावती व नन्दा व तोषिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को संभल जिले के चंदाैसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने सिलिंडर फटने की सूचना पुलिस को दी थी। गांव में पुलिस पहुंची तो पटाखे के भंडारण में आग लगने से धमाका होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने देर रात धीरज गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया।