{"_id":"6802a69d1e1f5a4e830a04bc","slug":"illegal-buses-are-running-video-goes-viral-badaun-news-c-123-1-sbly1018-137795-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दौड़ रही डग्गामार बसें, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दौड़ रही डग्गामार बसें, वीडियो वायरल
विज्ञापन
नवादा चौकी के पास खड़ी स्लीपर बस। संवाद
बदायूं। अनवादा चौकी के सामने से ही गैर जनपदों के लिए डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है। कई बार परिवहन विभाग ने इन बसों पर कार्रवाई भी, लेकिन संचालन नहीं रुक सका। बसों का अवैध तरीके से संचालन करने वालों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना नाम अलीशान बता रहा है। कह रहा है कि हमीं चलवा रहे हैं डग्गामार बसें... कोई डर नहीं है।
बदायूं से दिल्ली, मेरठ, हिमाचल प्रदेश के बद्दी समेत अन्य स्थानों के लिए बदायूं के नवादा पुलिस चौकी के सामने से डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है। रविवार को दिल्ली जा रही डबल डेकर बस का आमने-सामने से रोडवेज से टकराव हुआ था, जिसमें 37 यात्री घायल हुए। इन सभी बसों का ठिकाना रोडवेज चौकी के सामने खाली पड़ी जमीन से होता है। इन बसों में यात्रियों के साथ माल भी ढोया जाता है। इनके जरिए टैक्स चोरी का माल भी लाया जाता है। इसके बाद भी कोई रोकटोक नहीं हो सकी।
अब हादसे के बाद जिम्मेदार भी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया में 16 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। एक युवक अपना नाम अलीशान बता रहा है। कह रहा है कि हमीं चलवा रहे हैं डग्गामार बसें, उसे कोई डर नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। एआरटीओ अंबरीश कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराएंगे। बिना परमिट संचालित हो रही बसों को बंद कराया जाएगा।