फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you wrote down the pain, you got the medicine.

Budaun News: दर्द लिख जो दिया तो दवा मिल गई...

Mon, 17 Jul 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
If you wrote down the pain, you got the medicine.
बदायूं। हिंदी काव्य मंच और प्रिंस वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एचएल मल्होत्रा शिक्षा निकेतन के सभागार में एक कवयित्री सम्मेलन हुआ। कवयित्री सम्मेलन में दिल्ली, मुरादाबाद, कासगंज, गाजियाबाद सहित अनेक जिलों से कवयित्रियां आईं।
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर एसके मल्होत्रा, कमला माहेश्वरी, अनुपमा चौधरी व ममता नौगरैया ने किया।मुख्य अथिति रजनी मिश्रा ने कहा कि यह अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम होना जिले के लिए अच्छा है। इस दौरान एसके मल्होत्रा, शैलेंद्र मिश्र देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इटावा की अनुश्री दुबे ने पढ़ा- जो सुनाने लगी तो सभा मिल गई, दर्द लिख जो दिया तो दवा मिल गई। कासगंज की रेणु सोलंकी ने पढ़ा- प्रेरणा से तुम्हारी संदर्भित हुई, और कृपा से तेरी सारगर्भित हुई। दीप्ति सक्सेना ने अंबर में घनघोर बदरियां, गरबा करते आएं, थिरक रहे पग रुनझुन-रुनझुन, बूंदें ढोल बजाएं। मुरादाबाद की स्वेता दुहन, डाॅ. ममता नौगरैया, डाॅ. शुभ्रा माहेश्वरी, दिल्ली की डाॅ. मनीषा गिरी ने भी कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed