फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you want to take admission in graduation then register immediately

Budaun News: स्नातक में एडमिशन लेना है तो तुरंत कराएं पंजीकरण

Thu, 27 Jun 2024 04:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
If you want to take admission in graduation then register immediately
बदायूं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण कराने के लिए मात्र चार दिन शेष हैं। यूनिवर्सिटी ने अंतिम तिथि 30 जून कर दी है। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए हैं वह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। उसके बाद वह संबंधित कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्व विद्यालय ने इस बार पंजीकरण का शुल्क 150 रुपये रखा है। शुल्क जमा करने के बाद में संबंधित छात्र-छात्राएं अधिकतम 10 डिग्री कॉलेजों के नाम एडमिशन लेने के लिए भर सकते है। पंजीकरण की प्रक्रिया 10 मई से शुरू हुई थी, अंतिम तिथि 10 जून रखी गई थी। बाद में अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया था। ऐसे में महज चार दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

अगर कोई छात्र-छात्राएं स्नातक और परास्नातक में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वह चार दिनों के अंदर पंजीकरण कराकर संबंधित कॉलेज में अभिलेख जमा कर दें, अन्यथा की स्थिति में छात्र-छात्राएं पंजीकरण से वंचित रह जाएंगीं। राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed