फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you want to avoid AIDS, be aware

Budaun News: एड्स से बचना है तो जागरूक रहिए

Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid AIDS, be aware
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में पोषण पोटली वितरित करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता के लिए कलक्ट्रेट सभागार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डीएम मनोज कुमार ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम किए गए। वक्ताओं ने कहा कि एड्स से बचना है तो जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि इस बार के विश्व एड्स दिवस की थीम ‘समुदायों को नेतृत्व करने दें’ रही। इस मौके पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। संगोष्ठी में काउंसलर सुषमा ने गर्भवती महिलाओं में एचआईवी की जांच, उनके सुरक्षित प्रसव एवं एचआईवी संक्रमित महिला के होने वाले शिशु को एचआईवी एड्स से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में अनामिका भारती व प्रियंका ने प्रथम, अक्षिता पटेल व प्रियम पटेल ने द्वितीय और अनुराधा व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने 10 टीबी रोगियों को, डॉ मुकेश जौहरी ने पांच, रामप्रकाश ने पांच, लोक स्मृति सेवा संस्थान ने आठ, डॉ. बीके सोलंकी ने पांच, एलटी तनवीर ने दो, विवेक गुप्ता ने एक टीबी मरीज को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का संचालन बृजेश राठौर ने किया गया। इधर, युवा सेवा समिति की गोष्ठी में एड्स को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी में सुरेश सिंह, आलोक श्रीवास्तव, प्रमोद पुंडीर, संदीप गुप्ता, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed