{"_id":"5845a4d64f1c1be259447fb9","slug":"if-you-do-not-put-rs-jam-police-scuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये न मिलने पर जाम लगाया, पुलिस से हाथापाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये न मिलने पर जाम लगाया, पुलिस से हाथापाई
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
रुपये न मिलने पर जाम लगाया, पुलिस से हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से जिले की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं में रुपये न मिलने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते परेशान लोगों ने बरेली रोड पर स्थित सर्वयूपी ग्रामीण बैंक शाखा में रुपये न मिलने पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस से जाम लगाने वालों की हाथापाई भी हो गई। इससे बमुश्किल जाम खुलवाया जा सका।
बरेली-मथुरा हाईवे पर हरप्रसाद मंदिर के पास में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में रुपये न मिलने से आक्रोशित लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन बात न बनने पर पुलिस ने जाम लगाए लोगों को पकड़कर पीट दिया। साथ ही कुछ लोगों को थाने में ले गई। हालांकि उन लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।