{"_id":"5802323c4f1c1b762b29023b","slug":"if-you-do-not-compensate-their-families-warning-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिपूर्ति न मिलने पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिपूर्ति न मिलने पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी के ग्राम फलासी निवासी व्यक्ति ने डीएम को भेजा पत्र
क्षतिपूर्ति न मिलने पर ग्राम फलासी, थाना उझानी निवासी रामदीन ने अधीक्षण अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर सपरिवार आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उसने डीएम को पत्र भेज विद्युत विभाग से क्षतिपूर्ति दिलवाए जाने की मांग की है।
रामदीन ने बताया कि वह कृषक है। उसके खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। जिसके तार काफी नीचे लटके हैं। उसने व ग्रामवासियों ने कई बार विद्युत विभाग को अवगत कराया, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बताया कि इससे खेतों में कार्य करने के साथ पशुओं व फसल को क्षति पहुंचने की संभावना बनी है। बताया कि उसके पिता तीन सितंबर 2013 को वह और उसके पिता रामभरोसे खेत पर बाजरे की निराई कर रहे थे। उसके खड़े होने पर बिजली का तार हो गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। बचाने के प्रयास में उसके पिता भी घायल हो गए। इसके बाद वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया। वहीं इलाज मेें करीब दो लाख व्यय हो गया। अभी भी इलाज चल रहा है। इस संबंध में तथा बिजली के तारों के बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, न ही क्षतिपूर्ति दी गई। आरोप है कि क्षतिपूर्ति की मांग के लिए जब संपर्क किया तो उसे सुविधा शुल्क मांगा गया। रामदीन ने बताया कि वह कृषि कार्य करने में भी सक्षम नहीं है। कर्ज लेकर व अपने पशु बेचकर इलाज कराना पड़ा। कर्ज चुकाने के लिए वह अपनी जमीन व मकान बेचने को विवश है। उसने कहा कि वह विद्युत विभाग से तंग आकर यह कदम उठाने को मजबूर है। उसने डीएम से 17 अक्तूबर से पूर्व क्षतिपूर्ति दिलवाए जाने की गुहार लगाई है। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मंडलायुक्त तथा बिजली विभाग को भी भेजी है।