{"_id":"57a202c14f1c1bc3762b98ac","slug":"if-there-are-disturbances-seven-kotedaron-license-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी पाए जाने पर सात कोटेदारों के लाइसेंस रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी पाए जाने पर सात कोटेदारों के लाइसेंस रद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक गांव में प्रधान तो दूसरे में प्रधान का पति चला रहा था कोटे की दुकान
राशन वितरण की गड़बड़ी के चलते एसडीएम ने सात कोटेदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। कोटेदारों की पांच-पांच हजार रुपये की प्रतिभूति राशि भी जब्त कर ली है। निरस्त दुकानों में एक दुकान स्वयं ग्राम प्रधान व दूसरी दुकान प्रधान की पत्नी चला रही थी।
जांज में राशन वितरण में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद एसडीएम ओपी तिवारी ने ग्यूती धर्मपुर, नेता झुकसा, मिर्जापुर, बिचौला, कोंडा जयकरन, बाह्रमपुर, नौनी टिकन्ना और वीरमपुर के कोटेदारों के लाइसेंस निरस्त करते हुए इनकी प्रतिभूमि राशि पांच-पांच हजार रुपये भी जब्त कर ली है। बता दें कि तहसील दिवस में डीएम की मौजूदगी में बेलाडांडी और नेता झुकसा समेत कई स्थानों के लोगों ने कोटेदारों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। एसडीएम तिवारी ने बताया कि बेलाडांडी की दुकान निलंबित कर दी गई है,जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
निरस्त हुई दुकानों में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नौनी टिकन्ना की दुकान का संचालन मौजूदा ग्राम प्रधान नफीशा बेगम कर रही थीं,जबकि वीरमपुर की कोटेदार रामकुमारी के पति श्रवण कुमार वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। राजनैतिक दबाव में इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही थी।