{"_id":"661ad4dde51203d41304a8e4","slug":"if-the-heat-increases-the-people-of-the-district-will-again-face-power-cuts-badaun-news-c-123-1-sbly1002-117047-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गर्मी बढ़ेगी तो बिजली कटौती से फिर जूझेगी जिले की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गर्मी बढ़ेगी तो बिजली कटौती से फिर जूझेगी जिले की जनता
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी बढ़ेगी तो बिजली कटौती से एक बार फिर जनता को जूझना पड़ेगा। जिले में उपभोक्ताओं के लोड के हिसाब से 33 केवीए के 86 सब स्टेशन होने चाहिए। अभी सिर्फ 56 सब स्टेशन हैं। तीस उप केंद्र और चाहिए। यह उपकेंद्र बनने के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा।
जिले में साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें तीन लाख अस्सी हजार घरेलू उपभोक्ता हैं। बाकी व्यवसायिक और निजी तथा सरकारी नलकूपों के कनेक्शन हैं। इनके लिए जो स्वीकृत लोड है उसके हिसाब से 86 सब स्टेशन की जरूरत का आकलन किया गया था। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने भी इस बात को स्वीकार किया।
उनका कहना था कि सब स्टेशन बनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। चार सब स्टेशन का प्रस्ताव भेजा गया है। इनके लिए जगह मिल गई है। लेकिन अभी तक यह जगह बिजली विभाग के नाम नहीं चढ़ सकी है। राजस्व अभिलेखों में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के नाम चढ़ने पर निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा। इस बीच शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति दी जाएगी।