फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If the factory was under the bank's control, how was business being conducted?

Budaun News: फैक्टरी बैंक के कब्जे में तो कैसे हो रहा था कारोबार

Tue, 13 Jan 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
If the factory was under the bank's control, how was business being conducted?
फैक्टरी में रखे नये ड्रम।स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। बैंक ऑफ बड़ौदा का बकाया करोड़ों रुपया चुकता नहीं करने पर बंधक भारत मिंट केमिकल लिमिटेड फैक्टरी में मेंथा ऑयल का कारोबार चल रहा था। फैक्टरी के केबिन में सुपरवाइजर समेत तीन सुरक्षा गार्डों के शव मिलने के बाद अफसरों समेत भीड़ की नजर पड़ी तो परिसर में नए और पुराने सैकड़ों ड्रम रखे दिखे। दर्जनों ड्रम के तो अभी तक रैपर भी नहीं छूटे हैं, तो कुछेक ड्रमों पर मेंथा ऑयल खरीद की तारीख और विक्रेता के नाम लिखे नजर आए। डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि बैंक ने अगर कोई संपत्ति या फिर भूखंड नीलामी कराने के लिए अधिग्रहित कर लिया है तो उस परिसर में कारोबार नहीं हो सकता। अधिग्रहण के दौरान परिसर में जो भी चीज मौजूद है, उसे भी बाहर नहीं निकाला जा सकता। इसके बाद भी परिसर में दिखे नए और पुराने ड्रम इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि फैक्टरी में अब भी कारोबार जारी था। दो-तीन ड्रमों पर तो सोमवार को मेंथा ऑयल खरीदे जाने की तारीख भी लिखी हुई है।
विज्ञापन



फैक्टरी मालिकों के हैं सत्ताधारियों से संबंध
फैक्टरी मालिक मनोज गोयल और उनके भाई नीतीश गोयल के सत्ता पक्ष के प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंध हैं। प्रशासनिक अमले में उनकी अच्छी पैठ होने की चर्चा होती रहती है। कहा जा रहा है कि सबकुछ सत्ताधारियों से करीबी की वजह से चल रहा था। इसलिए बैंक समेत जिम्मेदार विभागों के अफसर फैक्टरी की ओर से मुंह मोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई, कारोबार होने की करेगी जांच
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अवनीश राय ने जांच टीम का गठन किया है। डीएम ने बताया कि बंद फैक्टरी के भीतर कारोबार हो रहा था या नहीं, यह तो जांच का विषय है। सच्चाई का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। कमेटी में एडीएम (एफआर) और एसडीएम सदर व सीओ उझानी को शामिल किया गया है। डीएम ने बताया जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी में रखे नये ड्रम।स्रोत: वीडियो ग्रैव

फैक्टरी में रखे नये ड्रम।स्रोत: वीडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed