फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If the date is not extended, the Kisan Samman Nidhi of 2.5 lakh farmers may get stuck

Budaun News: तिथि न बढ़ी तो फंस सकती है 2.5 लाख कास्तकारों की किसान सम्मान निधि

Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the date is not extended, the Kisan Samman Nidhi of 2.5 lakh farmers may get stuck
4 जनवरी को तहसील परिसर में लगे शिविर में फॉर्म रजिस्ट्री कराते किसान। फाइल फोटो
बदायूं। किसान सम्मान निधि के लिए सरकार ने शर्त रखी थी कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री 31 जनवरी तक करानी होगी, जो अब निकल चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक तय समयसीमा में 4.50 लाख किसानों में से महज दो लाख किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। देर शाम तक तारीख बढ़ने के संबंध में कोई निर्देश शासन से नहीं आए। ऐसे में लगभग 2.5 लाख किसानों की किसान सम्मान निधि फंसने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया है कि घबराए नहीं, फार्मर रजिस्ट्री अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिले में 4.50 लाख किसान हैं, जिन्हें किसान सम्मान निधि दी जा रही है। इस बार सरकार ने किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। 25 नवंबर को पोर्टल पर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने को कहा गया। इसके लिए तहसील व ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

लक्ष्य 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना था। लक्ष्य पूरा न होने पर इसे एक माह और बढ़ा कर 31 जनवरी तक कर दिया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद 31 जनवरी तक लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। 31 जनवरी तक महज दो लाख किसान ही फार्मर रजिस्ट्री करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि कई किसान ऐसे हैं जिनकी एक से ज्यादा जगह खेती है। सभी का डाटा एक ही जगह सेव होना है। वह इकट्ठा नहीं हो सका है। पोर्टल तभी लेगा जब सबका डाटा एक जगह इकट्ठा हो जाएगा। इसी कारण कुछ जगह समस्या आ रही है।



बिल्सी में 52 गांव के करीब 15 हजार किसानों की रजिस्ट्री फंसी
बिल्सी तहसील में 52 गांव ऐसे हैं जो पहले चकबंदी में थे, अब राजस्व विभाग के पास आ गए हैं। इन गांवों का डाटा राज्य सरकार को पोर्टल पर दर्ज करना है, जो कि अब तक नहीं हो सका है। इस कारण 52 गांव के करीब 15 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री फंसी हुई हैं। बिल्सी में 63 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन 31 जनवरी तक 19 हजार किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी।



चकबंदी विभाग से अभी अपलोड नहीं हुआ डाटा
बिल्सी के मोर सिंह ने बताया कि चकबंदी विभाग में खसरा-खतौनी के नंबर अपलोड नहीं हैं। जनसेवा केंद्र पर पहुंचे तो पोर्टल पर खाता नंबर डाला तो नाम व पते की पूरी डिटेल नहीं आई। इस कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई। बताया गया कि चकबंदी विभाग से अभी डाटा अपलोड नहीं किया गया है।


पोर्टल में कनेक्टिविटी की आ रही समस्या
बिल्सी के गांव बादशाहपुर के हरिओम ने बताया कि दो बार जनसेवा केंद्र पर जा चुके हैं। पोर्टल ही नहीं चल रहा। काफी देर तक खड़े रहे। एक बार पोर्टल चला, जिसके बाद फीडिंग शुरू हुई, लेकिन फिर कनेक्टिविटी चली गई। इस कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अब इसको फिर जाकर कराएंगे।




4.50 लाख किसानों में से दो लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। कई किसान ऐसे हैं जिनकी कई जगह जमीन है। उनका डाटा नहीं मिल पाया है इसलिए कुछ दिक्कत आई है।- डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी




फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जिले में भी काम चल रहा है। यह बात सही है कि 31 जनवरी तक की तारीख दी थी, लेकिन जिले में फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। काम जारी रहेगा। पोर्टल चल रहा है। - केशव कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed