{"_id":"68530f596c9a829ed303d04d","slug":"if-the-child-has-diarrhea-three-times-give-ors-immediately-badaun-news-c-123-1-bdn1002-141362-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चे को तीन बार लगे दस्त तो तत्काल दें ओआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चे को तीन बार लगे दस्त तो तत्काल दें ओआरएस
विज्ञापन
महिला अस्पताल में डायरिया रोको अभियान का शुभारंभ करते सदर विधायक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : रजावली में हादसे के बाद खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।
बदायूं। डायरिया रोको अभियान (स्टॉप डायरिया कैंपेन) का शुभारंभ बुधवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने महिला चिकित्सालय से किया। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान पांच साल तक के बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही बताया गया बच्चे को दिन भर में तीन या तीन से अधिक बार दस्त हो तो समझना चाहिए कि डायरिया हो गया है। ऐसे में उसको तत्काल ओआरएस का घोल देना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
सीएमओ ने बताया कि डायरिया की रोकथाम के लिए साफ-सफाई रखें। दस्त के दौरान बच्चों को तरल पदार्थ दिया जाए, दस्त होने पर 14 दिनों तक जिंक की गोली अवश्य दें। साफ पानी का उपयोग करें और खाना बनाने से पूर्व, परोसने से पूर्व और खिलाने से पूर्व साबुन से हाथ धुलें। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डॉ. दिनेश पाल सिंह, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर उमेश राठौर, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता जितेंद्र शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर अरविंद राणा, हॉस्पिटल मैनेजर अरविंद वर्मा, शशांक दुबे, दानिश आदि मौजूद रहे।