{"_id":"685af9495144e78797098944","slug":"if-the-bus-is-parked-on-the-road-action-will-be-taken-against-the-drivers-and-conductors-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141735-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क पर बस खड़ी की तो चालकों-परिचालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क पर बस खड़ी की तो चालकों-परिचालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बदायूं। नवागत एआरएम ने सभी चालक-परिचालकों को हिदायत दी है कि सड़क पर बस खड़ी करने से जाम लगा तो कार्रवाई की जाएगी। बसों को डिपो के अंदर ही लाना होगा और वहीं से यात्री बैठाना होगा। बेतरतीब सड़क पर बसों को खड़ा करने से जाम लगाने की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने चेतावनी दी है।
चालकों की मनमानी से रोडवेज बस स्टैंड से आंबेडकर पार्क तक जाम लग रहा है। इससे जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को जाने वाले मरीज और तीमारदारों को परेशानी होती है। बीच सड़क पर बस खड़ी करके परिचालक यात्री बैठाते रहते हैंं। इससे सुबह से लेकर रात तक रोडवेज बस स्टैंड, लावेला चौक, आंबेडकर पार्क और पुलिस लाइन तक जाम लगा रहा है। इसकी शिकायत मिलते ही एआरएम राजेश पाठक ने चालक व परिचालकों को लिखित रूप से पत्र देकर चेताया है कि अगर मनमानी की तो कार्रवाई की जाएगी। बसों को किसी कीमत पर सड़क पर नहीं खड़ा करनी है।
कोट,
- शिकायत मिली थी कि रोडवेज के चालक-परिचालक सड़क पर ही बस लगा देते हैं। इससे जाम लग जाता है। इसी को देखते हुए चालकों -परिचालकों को लिखित रूप से चेतावनी दे दी गई है। अगर इसके बाद भी अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। राजेश पाठक, एआरएम