फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If honorarium is not paid by 18th, Anganwadi workers will block the road on 21st December.

Budaun News: 18 तक मानदेय नहीं तो 21 दिसंबर को रोड जाम करेंगी आंगनबाड़ी

Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
If honorarium is not paid by 18th, Anganwadi workers will block the road on 21st December.
मालवीय आवास पर बैठक करतीं आंगनबाड़़ी कार्यकत्री। स्रोत स्वयं
बदायूं। मालवीय आवास पर आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की बैठक हुई। इसमें पिछले तीन महीने से मानदेय न मिलने से परेशान आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया। संगठन की मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता और जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने प्रशासन को चेताया कि अगर 18 दिसंबर तक आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलता है तो वे 21 दिसंबर को बदायूं में रोड जाम कर विरोध जताएंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम अवनीश राय के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल को दिया। ज्ञापन में केंद्रों पर पहुंचने वाले सामान को पूरा दिए जाने, संगठन की समस्याओं को लेकर डीपीओ द्वारा प्रत्येक माह मीटिंग, परियोजना की शिकायतों का निस्तारण जिला स्तर किए जाने और पिछले महीनों के मानदेय का भुगतान जल्दी किए जाने की मांग शामिल की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर निशा सक्सेना, अर्चना सक्सेना, प्रेमवती, सर्वेश कुमारी, राजबाला भारती, खजाना देवी, कुमकुम रानी, मनोरमा शर्मा, महेश कुमारी चौहान, प्रवेश कुमारी चौहान, रेखा देवी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed