फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If clouds cover the sky then there is relief from hot air, humidity increases discomfort

Budaun News: बादल छाए तो गर्म हवा से राहत, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Sat, 14 Jun 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
If clouds cover the sky then there is relief from hot air, humidity increases discomfort
गर्मी और उमस में पुलिस लाइन चौक पर प्यास बुझाती बच्ची। संवाद
बदायूं। सुबह बादल छाए तो गर्म हवाओं से कुछ राहत मिली लेकिन उमस ने बेचैनी बढ़ा दी। दोपहर धूल भरी आंधी भी चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। भीषण गर्मी से हर तबका परेशान रहा। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गयी है। लोग वायरल फीवर, डायरिया व चर्मरोग से पीड़ित हो रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में लोग ज्यादा पानी पिएं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नही है।
विज्ञापन


तेज हवाएं राहगीरों के लिए मुसीबत

मुजरिया। कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को अचानक तेज हवा के चलने से मौसम में आए बदलाव से राहत तो मिली लेकिन धूल भरी हवाओं ने सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल कर दिया। लोग धूल से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर चलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed