फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   if burnt puaal then pay fine

पुआली जलाने वाले किसानों पर लगेगा जुर्माना

Tue, 22 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 22 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
if burnt puaal then pay fine
fire - फोटो : fire
खेतों में धान की फसल काटने के बाद पुआली जलाने वाले किसान अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। खेतों में पुआली को जलाया तो कृषि विभाग की ओर से उन लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। शासनादेश आने के साथ ही प्रमुख सचिव कृषि का आदेश भी आ चुका है। इस बारे में कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी ने अधीनस्थों को निर्देश देकर इस पर रोक लगाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

धान की फसल काटने के बाद किसान खेत में ही पुआली में आग लगा देते थे। इससे वायु प्रदूषण बढ़ जाता था। वहीं, उड़ने वाली राख से आसपास के किसान भी परेशान होते थे। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुआली जलाने पर शासन ने रोक लगा दी है। पुआली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना करने का आदेश कर दिया। कृषि उपनिदेशक चौधरी ने कहा कि दो बीघा तक पुआली जलाने वाले किसानों पर 2500 रुपये, दो से पांच बीघा तक 5000 और पांच बीघा से ऊपर खेत वाले किसानों के पुआली जलाने पर 15000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कहा कि इस बारे में ब्लाक स्तर के कृषि अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। यदि कहीं पुआली जलाने की सूचना मिलेगी उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुआली से खाद बनाएं किसान  
बदायूं। पुआली को जलाने से खेत के साथ पर्यावरण को नुकसान भी होता है। इसलिए किसान पुआली से खाद बना सकते हैं, जिससे जमीन की उर्वरता बढ़ जाएगी। इस बारे में कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि खेत में पड़ी पुआली को पूरी तरह से तर कर दिया जाए। इसके बाद पुआली पर दो किलो प्रति बीघा के हिसाब से खाद को पानी में मिलाकर छिड़क दें। इससे खेत में ही जैविक खाद तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही एक गड्ढे में पुआली डालकर उसे पूरी तरह से भिगाया जाए, उसमें खाद का छिड़काव करके गड्ढे को बंद कर दिया जाए। इस विधि से भी खाद तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed