फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ICSE Exam Result Declared, All Students of D Paul Passed

आईसीएसई परीक्षा का रिजल्ट घोषित, डी पॉल के सब विद्यार्थी पास

Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ICSE Exam Result Declared, All Students of D Paul Passed
बदायूं। आईएससी (12वीं) एवं आईसीएसई (10वीं) का परीक्षा परिणाम शनिवार की शाम घोषित हुआ। इसमें जिले के इकलौते डी पॉल स्कूल के सभी विद्यार्थी फिलहाल पास हो गए हैं। प्रधानाचार्य के मुताबिक इस बार बोर्ड ने अभी तक कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में टॉपर्स की स्थिति को लेकर भी भ्रम बना है। कॉलेज प्रशासन ने सभी बच्चों के पास होने पर खुशी जताई है। परिसर में शिक्षकों ने ही एकदूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

जिले में आईसीएसई और आईएससी का इकलौता स्कूल डी पॉल है। इसी की एक ब्रांच बिसौली में भी है। हालांकि परीक्षा व अन्य गतिविधियों का संचालन यहीं से होता है। शनिवार को बोर्ड ने बिना परीक्षा के नतीजे घोषित किए तो विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। दसवीं में कुल 141 विद्यार्थी और बारहवीं में 97 विद्यार्थी थे। विद्यालय परिवार ने सभी के पास होने की खुशी में शिक्षकों को मिठाई बांटी। शुरू में विद्यालय परिसर में बच्चों को बुलाने का कार्यक्रम तय हुआ था पर वीकेंड लॉकडाउन व मेरिट जारी न होने की वजह से स्टूडेंट कॉलेज ही नहीं आए। कुछ स्टूडेंट ने एकदूसरे साथी के घर जाकर मिठाई खिलाईं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बोले- परीक्षा होती तो भी यही नतीजा होता
विद्यालय के प्रधानाचार्य सिबी कुरियन ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि कोरोना गाइडलाइन की वजह से शासन ने परीक्षा पर रोक लगा दी थी। उनके शिक्षक इतने मेहनती और स्टूडेंट इतने अच्छे हैं कि परीक्षा होती भी तो भी सभी सानदार नंबरों से पास होते। प्रबंधक फादर बीरेंद्र ने भी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed