फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   I would be in jail, BJP goons and mafia

भाजपा आई तो जेल में होंगे गुंडे और माफिया 

Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
I would be in jail, BJP goons and mafia
भाजपा आई तो जेल में होंगे गुंडे और माफिया  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सांसद महंत आदित्यनाथ ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी
सपा, बसपा कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

 पिछले 14 सालों में सपा, बसपा के कार्यकाल में यूपी की पहचान गोकशी, अवैध खनन, अराजकता, दंगे और माफिया के नाम रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो इन माफिया और गुंडों की जगह जेल में होगी। यह कहना है गोरखपुर से भाजपा सांसद आदित्यनाथ का। गुरुवार को उन्होंने बिनावर में बदायूं सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता के समर्थन में सभा की।
 उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर भगवान राम, कृष्ण के नाम से पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश को बदनाम कर दिया। ये पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। सपा सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पलायन हो रहा है। भाजपा देश की बात करती है और सपा बसपा कांग्रेस हिंदू-मुसलमान की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि सपा की उपलब्धि गुंडाराज और भ्रष्टाचार है। इस सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति कभी कर्जदार थे, वह अब एक हजार करोड़ के मालिक हैं। क्योंकि यूपी में अवैध खनन और कत्लखानों के जरिए नोट बटोरी जा रही है। पांच साल की सपा सरकार में 115 पुलिस कर्मियों की हत्या हुई। करीब 20 मिनट के भाजपा नेता ने एक बार भी राम मंदिर का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन

जनसभा में पार्टी जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जीतेंद्र यादव, हरप्रसाद सिंह पटेल , स्वतंत्र प्रकाश गुप्त,  देवपाल सिंह पटेल, कुलदीप वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, दीपमाला गोयल, सीमा  राठौर, धीरज सक्सेना, अशोक भारती, उमेश राठौर, अनूप सिंह, अजित वैश्य, शरदेंदु पाठक और सुधीर शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इन्होंने थामा भाजपा का दामन
महंत आदित्यनाथ की सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख बीपी सिंह पटेल, सदस्य जिला पंचायत विनीता पटेल, नगर पंचायत कछला के चेयरमैन जगदीश सिंह, हरवंश पहलवान, शिशुपाल सिंह शाक्य, मोद प्रकाश पाल, अंकित मौर्या, रक्षपाल सिंह यादव, रविंद्र सिंह चौहान, वीर सिंह, मनोज सिंह, दीपू साहू, जितेंद्र सिंह, सोनपाल सिंह, अजय पाल सिंह, संजीव गुप्ता, दयालू सिंह, लालू साहू, कैलाश सिंह, ठाकुर मिक्की सिंह, विनय पाठक, ताहिर अंसारी, शिवराज सिंह मौर्या,  टिल्लू वर्मा, सतीश  साहू, वीरपाल सिंह यादव, आशीष सिंह, विजय साहू, दीपू साहू, मुकेश साहू, राजेश साहू, संजय साहू, हरिओम साहू, रामचंद्र साहू, संजीव साहू, दीपक साहू, ज्ञानप्रकाश साहू, प्रमोद साहू, अंकुर साहू, जगदीश, अमित शाह, आनन्द साहू, रामनिवास, विनय, रामचंद्र साहू, इंद्रेश, श्यामबाबू आदि भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed