{"_id":"6244c164d2e7a962c10c8229","slug":"i-will-get-you-transferred-badaun-news-bly4798501189","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम हैं शासन’..बोलकर दरोगा को हड़काने वाले भाजयुमो नेताओं पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम हैं शासन’..बोलकर दरोगा को हड़काने वाले भाजयुमो नेताओं पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। हम शासन हैं, तुम्हारा तबादला करा देंगे। ऐसा बोलकर कोतवाली में तैनात दरोगा को हड़काना भाजयुमो नेताओं को मंहगा पड़ गया। उनके खिलाफ एफआआई दर्ज कर ली गई। बात इतनी थी कि दरोगा ने उनसे अनुमति लेकर जुलूस निकालने को कह दिया था।
कोतवाली में तैनात एसआई सौवीर के मुताबिक 24 मार्च को पौने 11 बजे उनके नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम अमित पंडित बताया था। उसने कहा कि वह कस्बे में जुलूस निकालना चाहता है। दरोगा ने उससे अनुमति कराने की बात कही थी। इस पर अमित बोला - हम शासन हैं। किसी की हिम्मत हो तो रोक ले। उसने बिसौली एसडीएम के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कहीं। दरोगा को हड़काता रहा। अपशब्द बोलता रहा। उन्हें पागल तक बता दिया। दरोगा को कोतवाली से हटवाने की धमकी दे दी गई। एक दिन पहले इस बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। संबंधित एसआई सौवीर के अनुसार उन्हें भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित पंडित ने कॉल की थी। यह कॉल भाजयुमो (बिसौली इकाई) महामंत्री नितिन मिश्रा के मोबाइल से की गई थी। दोनों नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
ऑडियो रिकार्डिंग के आधार पर जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट करा दी गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
- नितिन मिश्रा हमारे संगठन की बिसौली इकाई के महामंत्री हैं। दूसरे अमित पंडित पूर्व में भाजयुमो के पदाधिकारी रहे हैं। ऑडियो वायरल होने संबंधी जानकारी संज्ञान में आई है। हमारे कार्यकर्ताओं की गलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गोविंद स्वरूप पाठक, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा