फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband upset with wife making reels commits suicide in Budaun

Budaun News: पत्नी रील बनाने की शौकीन... मना करने पर हुआ विवाद तो पति ने दे दी जान

Thu, 28 Aug 2025 08:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 08:47 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक युवक का रील बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Husband upset with wife making reels commits suicide in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में पत्नी ने मायके से आने से मना किया तो युवक ने बुधवार शाम करीब सात बजे कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती थी, जिससे पति परेशान रहता था। इस पर दोनों के बीच विवाद भी होता था। 

विज्ञापन


इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला काजी के रहने वाले सुनील कुमार (35) पुत्र जगदीश दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। उसकी पत्नी रील बनाती है, जिसका पति विरोध करता था। दोनों अक्सर विवाद भी होता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को ही सुनील दिल्ली से घर आया। उसने पत्नी को रील बनाने से मना किया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। 
विज्ञापन


सुनील ने कॉल कर उससे घर आने को कहा। इस पर पत्नी ने आने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर सुनील ने बुधवार की शाम करीब सात बजे घर में आत्महत्या कर ली। कमरे में फंदे से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। युवक के दो बेटा और एक बेटी है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed