फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband got angry after seeing his wife with her lover, locked the door and called police

Budaun News: प्रेमी संग पत्नी को देखकर भड़का पति, कुंडी लगाकर बुलाई पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 09:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Husband got angry after seeing his wife with her lover, locked the door and called police
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अलापुर के युवक को पति की गैरमौजूदगी में घर बुला लिया। इसी बीच खेत से लौटे पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में कमरे में पकड़ लिया। पति ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर डायल 112 की पुलिस बुला ली। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। महिला दूसरे समुदाय की है। जमानत पर छूटते ही महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र की महिला की अलापुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। महिला चार बच्चों की मां है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिला का पति खेत पर सिंचाई करने गया था। महिला ने प्रेमी को घर बुला लिया। इसी बीच आधी रात को पति खेत से लौटकर घर आ गया।
विज्ञापन

कमरे से आवाज आने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पति ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। दूसरे दिन दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। बच्चे पति के पास ही हैं। मूसाझाग थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पति की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी को पकड़ा था। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed