फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hurt by the exposure of his illegal relationship, a middle-aged man committed suicide by hanging himself

Budaun News: अवैध संबंध उजागर होने से आहत अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 17 Aug 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hurt by the exposure of his illegal relationship, a middle-aged man committed suicide by hanging himself
बख्तर फाइल फोटो।
कादरचौक। थानाक्षेत्र के भमुइया गांव में एक अधेड़ ने चंदनिया के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के पीछे कारण अवैध संंबंधों का उजागर होना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव भमुइया निवासी बख्तर शेख (55) पुत्र भूरे 20 दिन पहले घर से कहीं चले गए थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बख्तर शेख का शव गांव के बाहर चकरोड किनारे चंदनिया के पेड़ से लटका देखा। इससे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा और उनके कपड़ों की तलाशी ली।
विज्ञापन

पुलिस को उनकी जेब से रेल का एक टिकट मिला, जोकि शनिवार को कानपुर से वापसी बदायूं का था। घटनास्थल पर ही एक थैला मिला। जिसमें कपड़े व कुछ रुपये थे। पुलिस को अंदेशा है कि बख्तर शेख शनिवार रात किसी समय गांव पहुंचे और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनके चार बेटे व एक बेटी है। एक बेटा व एक बेटी की शादी होनी बाकी है। पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चरित्र पर आरोप लगने पर चले गए थे घर से
परिजनों ने बताया कि बख्तर के चरित्र पर परिवार के ही कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे। परिजनों के मुताबिक, एक महिला से अवैध संबंध हो गए थे। महिला गर्भवती हो गई थी। जानकारी पर पति ने उसे साथ रखने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में महिला का गर्भपात करा दिया गया था। पूरे घटनाक्रम के कारण ही बख्तर गांव छोड़कर चले गए थे। इंस्पेक्टर धनंजेय सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अधेड़ की मौत का कारण हैंगिंग आया है। अगर परिजन किसी के खिलाफ तहरीर देते है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed