फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hurt by mother death son also dies in Badaun

दीपक सह न सका सदमा: अब कौन कराएगा मेरा इलाज, कहकर मां के शव से लिपटे बेटे ने भी तोड़ा दम; कुनबे में कोहराम

Fri, 12 Jan 2024 07:33 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 07:33 AM IST
सार

यूपी के बदायूं स्थित किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी भूरे की पत्नी कमलेश (65) काफी समय से बीमार थीं। दो महीने पहले उनका पैर भी टूट गया। ठीक से इलाज न हो पाने से उन्हें पीलिया भी हो गया। इसी दौरान उनका बेटा दीपक (22) भी बीमार पड़ गया।

विज्ञापन
Hurt by mother death son also dies in Badaun
मां की मौत से आहत बेटे की भी हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां कमलेश की मौत का सदमा उनका बीमार जवान बेटा दीपक सहन नहीं कर पाया। चारपाई से उठा और मां के शव से लिपटकर बिलखने लगा। अब मेरा इलाज कौन कराएगा... कहते हुए उसने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत की खबर मिली तो मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई, लेकिन दीपक का पिता पुरुषोत्तम श्रीवास्तव उर्फ भूरे वहां से खिसक गया।

विज्ञापन

यूपी के बदायूं स्थित किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी भूरे की पत्नी कमलेश (65) काफी समय से बीमार थीं। दो महीने पहले उनका पैर भी टूट गया। ठीक से इलाज न हो पाने से उन्हें पीलिया भी हो गया। इसी दौरान उनका बेटा दीपक (22) भी बीमार पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले वालों का कहना है कि बावजूद इसके भूरे ने दोनों के इलाज पर ध्यान नहीं दिया। बीमारी के कारण कमलेश ने बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दम तोड़ दिया। इस पर बदहवास दीपक मां के शव से लिपटकर बिलखने लगा। परिजन संभाल पाते, इससे पहले उसने भी सदमे में दम तोड़ दिया।

अश्लील फिल्में देख पति करता हैवानियत: 'नशे की गोली देता... कमरे में बंदकर जाता था', आपबीती सुन सिहर गया हर कोई
 

विज्ञापन

पालिका सदस्य आकाश शर्मा ने बताया कि दोनों ही बीमार थे। कमलेश का सबसे छोटा बेटा कुलदीप मुकबधिर है, जबकि सबसे बड़े बेटे विष्णु की बीमारी के कारण करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। दीपक ही वृद्ध मां कमलेश की देखभाल करता था। आकाश का कहना है कि दीपक का पिता कभी परिवार पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।

बड़ी मुश्किल से हुआ था बड़े बेटे के शव का संस्कार
पुरुषोत्तम श्रीवास्तव उर्फ भूरे का परिवार से अलगाव तो नहीं रहा, लेकिन जब भी परिवार के किसी सदस्य मुसीबत आई या मौत हुई तो उसने पल्ला झाड़ लिया। दो साल पहले बड़े बेटे विष्णु की मौत हुई तब भी उसने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। उस वक्त कमलेश ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस के हस्तक्षेप करने पर भूरे ने विष्णु के शव का अंतिम संस्कार किया था। अब, पत्नी कमलेश और बेटे दीपक की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो भूरे कहीं नजर नहीं आया।

वृद्धा कमलेश और सदमे में उनके जवान बेटे दीपक की मौत के बारे में जानकारी मिली है। भूरे का एक भाई दिल्ली में रहता है। उसे बुलाया गया है। देर रात तक उसके पहुंचने के बाद ही मां-बेटे का अंतिम संस्कार होगा। भूरे को तलाश किया जा रहा है। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed