{"_id":"575041094f1c1b436610968d","slug":"hree-days-of-summer-will-not-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से तीन दिन तक नहीं मिलेगी निजात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से तीन दिन तक नहीं मिलेगी निजात
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना बढ़ेगा एक-एक डिग्री अधिकतम तापमान
बीते दिनों तक बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत पाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है कि अगले तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक रोजाना एक डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ेगा। भीषण गर्मी के कुख्यात जून की शुरुआत होने के साथ ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। गर्मी के साथ उमस बढ़ने की वजह से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में गर्मी से राहत के उपाय समझ नहीं आ रहे हैं। सूर्यदेव के तेवर लगातर तीखे हो रहे हैं। चिलचिलाती धमप में पारा दिनोंदिन चढ़ता जा रहा है। ऊपर से बिजली का सितम, लोगों से इतनी गर्मी ही बर्दाश्त नहीं हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार जून का पहला सप्ताह बहुत गर्म रहेगा। मौसम विश्लेषकों के अनुसार गुरुवार को पारा 41 डिग्री रहेगा, वहीं शुक्रवार को एक डिग्री बढ़कर 42 और शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। ऐसी गर्मी में लोगों को घर से निकलने से पहले उससे बचाव के इंतजाम करके निकले, अन्यथा डायरिया, हीटस्ट्रोक, दस्त आदि बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।