फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   HPCL plant manager and deputy manager murdered attacker fired multiple bullets in Budaun

UP: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, कार से आए हमलावर ने कई गोलियां मारी

Thu, 12 Mar 2026 04:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 04:27 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में स्थित एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भाग गया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
HPCL plant manager and deputy manager murdered attacker fired multiple bullets in Budaun
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजना और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। कार सवार हमलावर बृहस्पतिवार दोपहर प्लांट में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कार से ही भाग गया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के नोएडा निवासी प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजना सुधीर गुप्ता (55) और बरेली के रहने वाले उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) पर ऑटोमैटिक गन से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर कार लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ ही आला अफसर मौके पर पहुंच गए। गोलियां लगने से लहूलुहान प्रबंधक और उप प्रबंधक को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। गोली मारने वाला आरोपी अजय प्रताप सिंह प्लांट में ऑपरेटर के पद पर रह चुका है। इस पद से हटने के बाद से ही उसका विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने के बाद करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी आरोपी छह फरवरी को प्लांट में घुसकर दोनों अफसरों पर जानलेवा हमला कर चुका था। इस मामले में दोनों ओर से मामले दर्ज कराए गए थे। दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 

HPCL plant manager and deputy manager murdered attacker fired multiple bullets in Budaun
डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जुटाई जानकारी - फोटो : संवाद

डीआईजी, डीएम-एसएसपी ने घटना का किया निरीक्षण
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही प्लांट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर जानकारी जुटाई। कुछ देर बाद ही डीआईजी अजय साहनी पहुंचे। स्टाफ से पूछताछ की गई। 

बरेली से पहुंचे रीजनल मैनेजर
बरेली से रीजनल मैनेजर देवानंद प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात की और प्लांट के अंदर जाकर कर्मचारियों से जानकारी ली। घटना के बाद से प्लांट के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्षेत्र के लोग अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं। मामले की छानबीन प्लांट के अंदर अधिकारी ही कर रहे हैं।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट में काम चुके कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने अंदर घुसकर प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजन व उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed