फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   HPCL Plant Double Murder Case Abhay Arrested in Encounter Sustains Bullet Wounds in Both Legs

एचपीसीएल प्लांट डबल मर्डर केस: 50 हजार का इनामी अभय मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी

Tue, 14 Apr 2026 09:50 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 14 Apr 2026 09:50 AM IST
सार

बदायूं के एचपीसीएल प्लांट डबल मर्डर केस में 50 हजार का इनामी अभय मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है। आरोपी फिरोजाबाद से पकड़ा गया है। आरोपी ने निशानदेही पर असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायर झोंक दिया। एक सिपाही घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
HPCL Plant Double Murder Case Abhay Arrested in Encounter Sustains Bullet Wounds in Both Legs
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दो अधिकारियों की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने उसके भाई शिवम प्रताप को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में मूसाझाग थाना पुलिस और एसओजी/स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

फिरोजाबाद से दोनों आरोपी गिरफ्तार
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने 13/14 अप्रैल की रात जनपद फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र से अभय प्रताप सिंह और उसके भाई शिवम प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के लिए थाना मूसाझाग लाया गया, जहां विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान अभय ने अवैध असलहों के बारे में जानकारी दी।
 

प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग पुलिस टीम के साथ आरोपी को उसकी निशानदेही पर असलहा बरामद कराने के लिए ग्राम सैजनी के पास ले गए। इसी दौरान आरोपी ने छिपाया गया तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया, जिससे आरक्षी प्रशांत कुमार घायल हो गया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी अभय के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में कर लिया।
 

जंगल से बरामद हुआ आला कत्ल
पुलिस ने ग्राम मुडसैना के जंगल के पास से मुठभेड़ के दौरान घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर एक देशी 32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन, दो तमंचे (315 बोर), 10 जिंदा कारतूस और 4 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
 

घायल आरोपी व सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज
घायल आरोपी अभय प्रताप और सिपाही प्रशांत कुमार को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

डबल मर्डर की घटना से मचा था हड़कंप
गौरतलब है कि 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में अजय प्रताप सिंह ने दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता (58) और हर्षित मिश्रा (34)—को गोली मार दी थी। दोनों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी और अब तक मुख्य आरोपी अजय प्रताप समेत कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
 

अभय पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अभय प्रताप सिंह का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कुछ मामलों में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है, जबकि कई अभी विवेचनाधीन हैं।भाई शिवम का भी आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार दूसरे आरोपी शिवम प्रताप सिंह पर भी सार्वजनिक संपत्ति नुकसान और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जो वर्तमान में विवेचनाधीन है।
 

मुठभेड़ स्थल से गिरफ्तारी, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई ग्राम सैजनी के पास एसआर पेट्रोल पंप के आगे 14 अप्रैल को की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को एचपीसीएल प्लांट डबल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे मामले के और खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed