फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   How to play illiteracy To remove the message

नाटक से दिया अशिक्षा दूर करने का संदेश

Thu, 21 Jan 2016 08:01 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 21 Jan 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
How to play illiteracy To remove the message
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम और द्वितीय इकाई के विशेष शिविर के मौैके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। एनएसएस प्रभारी डॉ.उमा सिंह गौर के निर्देशन में सिरसाढेर और बजरंगनगर में कैंप आयोजित किए गए। नाटक मंचित कर अशिक्षा दूर करने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष विनय प्रकाश और विशिष्ट अतिथि गौरव रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस बीच बालिकाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कैंप में एनएसएस प्रभारी डॉ.उमा सिंह गौर ने कहा कि हम एनएसए छात्राओं को देशवासियों को जाग्रत करने का कार्य करते हैं। मिलजुलकर रहने की भावना विकसित होती है। डॉ.शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि एनएसएस के द्वारा स्वयं सेविकाएं पर्यावरण शुद्धता और नारी सशक्तीकरण जैसे भावों को विकसित कर प्रेरणा का जरिया बनती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्राओं ने अशिक्षा दूर करने को नाटक भी प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम में डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. मुक्ता सक्सेना, डॉ.इंदु शर्मा, सरलादेवी, डॉ.ममता वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर,ऐस इंस्टीट्यूट की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम समन्वयक डॉ.मनवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन के प्रयोग पर आज से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। प्रथम दिवस को पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध के रूप में मनाया। इस मौके पर निदेशक रचित गोयल,  कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार गौतम, विद्या अरोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed