फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   How can freedom from pollution So impoverished city park

प्रदूषण से मुक्ति कैसे मिले  शहर के पार्क तो बदहाल

Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
How can freedom from pollution So impoverished city park
पार्क तो बदहाल - फोटो : अमर उजाला
गांधी ग्राउंड में हरियाली घटी, स्थिति बदहाल 
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क से हरियाली गायब, लटकता रहता ताला 

 शहर के मध्य में स्थित गांधी ग्राउंड पार्क बदहाल हो गया है। वहां पर लगा फाउंटेन लंबे समय से खराब है। साथ ही गंदगी की वजह से पार्क की स्थिति बद से बदहाल होती जा रही है। हरियाली भी लगातार घट रही है। शहर के लोग सुबह-शाम यहां टहलने आते हैं।  
बढ़ते प्रदूषण से लोग जहां बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोग सुबह-शाम पार्कों में जाकर शुद्ध और खुली हवा में सांस लेकर ऊर्जावान करते हैं। ऐसे में शहर के लोगों के लिए गांधी ग्राउंड पार्क मुफीद होता है। क्योंकि शहर के बीचो-बीच स्थित इस पार्क में लोगों को खूब आना जाना रहता था, लेकिन करीब एक दशक पहले पार्क की स्थिति बदहाल हो गई थी, तो इस पार्क का सुंदरीकरण नगर पालिका परिषद की ओर से कराया गया था, तब इस पार्क के फाउंटेन से निकलने वाले फव्वारे को देखने और सुबह शाम कुछ सुकून के पल बिताने वालों की खासी भीड़ होती थी। 
विज्ञापन

एक बार फिर से इस पार्क में नशेड़ियों, जुआरियों और स्मैकियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। साथ ही अराजक तत्वों के जमा होने की वजह से सुबह मॉर्निंग वॉक को जाने वालों ने भी पार्क में जाना कम कर दिया है। फाउंटेन खराब होने की वजह से पार्क में बच्चों का आना-जाना कम हो गया है। पार्क का अधिकांश प्रयोग वहां पर मेले, बाजार, नुमाइश आदि लगाने में किया जाता है। इससे वहां पर लगी हरियाली नष्ट होती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अंबेडकर पार्क में लटका रहता ताला 
बदायूं। जिला अस्पताल के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में अधिकांश वक्त ताला लटका रहता है। बावजूद इसके वहां पर तमाम गंदगी जमा रहती है। पार्क में कभी-कभी एक संगठन के लोग बैठक करते हैं। साथ ही कभी-कभी योग आदि करने वाले वहां पर शिविर लगाते हैं। इस पार्क में हरियाली समाप्त होती जा रही है। इससे इस पार्क में भी लोगों का आना-जाना कम ही रहता है। 

-----
पार्क में हरियाली और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। गांधी ग्राउंड में तो खासी संख्या में पौधरोपण कराया गया है। अन्य पार्कों की दशा भी सुधारने के लिए उनका सुंदरीकरण कराया जाएगा। 
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed