फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   House taken on rent to grab brothers' share, FIR

Budaun News: भाइयों का हिस्सा हड़पने के लिए किराये पर उठा दिया मकान, एफआईआर

Sun, 28 Jan 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
House taken on rent to grab brothers' share, FIR
सहसवान। कस्बे के नयागंज मोहल्ले में एक भाई ने दूसरे भाइयों के साथ ही धोखाधड़ी कर दी। इनमें एक भाई का कहना है कि आरोपी भाई ने हिस्सा हड़पने के लिए पैतृक मकान किराये पर उठा दिया और 20 लाख रुपये लेकर अपने पास रख लिए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के नयागंज मोहल्ला निवासी दिपेंद्र कुमार का कहना है कि उनका एक मकान बिल्सनगंज बाजार में है। पिता हरीबाबू ने करीब 60 साल पहले इस मकान का निर्माण कराया था। पिता की मृत्यु के बाद सारी संपत्ति उनके सातों बहन-भाइयों के नाम आ गई, लेकिन अभी उनके बीच कोई बंटवारा नहीं हुआ है। 10 अक्तूबर 2023 को उनके भाई अनिल उर्फ गनेश ने 20 लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति को मकान किराये पर उठा दिया, जबकि मकान में उनका सातवां हिस्सा है। इस बारे में पूछा तो उन्होंने गालीगलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed