फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Host winner in police inter-district wrestling competition

Budaun News: पुलिस की अंतरजनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेजबान विजेता

Sun, 07 Jul 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 07 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Host winner in police inter-district wrestling competition
पुलिस लाइन मैदान में अंतरजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में बदायूं की टीम को पुरस्कृत करते डीए
बदायूं। पुलिस लाइन मैदान में चल रही 27वीं अंतरजनपदीय कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं का शनिवार शाम को समापन हुआ। कुश्ती के महिला और पुरुष वर्ग में बदायूं विजेता रहा। दोनों वर्गों ने चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा जमाया। बॉक्सिंग में पुरुष वर्ग में बदायूं और महिला वर्ग बरेली टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। अंतिम बॉक्सिंग प्रतियोगिता बदायूं के अंकित और बिजनौर के प्रयांक के बीच हुई, जिसमें अंकित प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर पहुंचे डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय प्रतियोगिताएं चार जुलाई से शुरू हुई थीं। इसमें नौ जिलों अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर और बदायूं के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उद्घाटन एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया था।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बदायूं 15 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहा और पीलीभीत 11 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहा। महिला बॉक्सिंग में बरेली टीम 20 अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर रही और पीलीभीत 10 अंकों पर दूसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में बदायूं ने 74 अंक प्राप्त करते हुए पहले स्थान पर पहुंचकर विजय प्राप्त की। इसमें बरेली 40 अंकों पर द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग बदायूं की टीम ने कुश्ती प्रतियोगिता में 32 अंक प्राप्त करते हुए पहले स्थान पर पहुंचकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। वहीं, 21 अंकों पर मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्केबाजी में शनिवार को 86 किलोभार वर्ग में अंतिम मुकाबला हुआ। बदायूं के अंकित और बिजनौर के प्रयांक के बीच मुकाबला हुआ। अंकित अव्वल रहे। समापन के दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात राम मोहन सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, शैवर अली खान, रामदास यादव, रामअवतार, दिलीप जोशी, जितेंद्र राणा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन मैदान में अंतरजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में बदायूं की टीम को पुरस्कृत करते डीए

पुलिस लाइन मैदान में अंतरजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में बदायूं की टीम को पुरस्कृत करते डीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed