फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hopes have been raised for the creation of a city park in front of the SSP office.

Budaun News: एसएसपी कार्यालय के सामने सिटी पार्क बनने की जगी उम्मीद

Tue, 03 Feb 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hopes have been raised for the creation of a city park in front of the SSP office.
बदायूं। शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली, मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित सिटी पार्क योजना को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। एसएसपी कार्यालय के सामने लंबे समय से खाली पड़ी भूमि पर सिटी पार्क बनाए जाने के लिए डीएम ने दोबारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रशासन को इस बार प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में बीते वर्ष भी इसी भूमि पर सिटी पार्क निर्माण के लिए डीएम स्तर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, लेकिन उस समय किसी कारणवश स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। इसके चलते यह महत्वाकांक्षी योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब एक बार फिर सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए नया प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सिटी पार्क बनने से शहर के लोगों को सुबह-शाम टहलने, योग और व्यायाम करने के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए एक सुरक्षित और सुंदर स्थान मिलेगा। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए भी यह पार्क सुकून और सामाजिक मेलजोल का केंद्र बनेगा। प्रस्तावित सिटी पार्क में हरियाली, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के झूले, पाथवे और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित किए जाने की योजना है। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में जेल की जो खाली जगह पड़ी है। वहां पर पार्क बनाने के लिए शासन को गत वर्ष पत्राचार किया था। तब मंजूरी नहीं मिल सकी। अब दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed