फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hooliganism and corruption will not tolerate

गुंडई और भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त

Wed, 12 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं Updated Wed, 12 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
देवनागरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक आरके शर्मा ने सेक्टर प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए जिस तरह से कार्रवाई शुरू की है, उससे प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिली है और सपा सरकार से मुक्ति के बाद जनता बेहद सुकून महसूस कर रही है। अब थानों में आम जनता की सुनवाई होने लगी है। गुंडे-माफिया  जेल जाने की नौबत आने लगी है। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों के साथ विधायक आरके शर्मा ने मिशन-2019 पर भी चर्चा की। कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा, पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष गिरीशपाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, मन्नू गुप्ता, मनीष उपाध्याय, रवि सोलंकी, राजीव गोयल, मोहित राघव, पंकज तोमर, नरेंद्र सोलंकी, उमेश राठौर, निशांत गुप्ता, अजय तोमर और पवन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। योगा समिति की ओर से संकेत शर्मा, सतीश जिंदल, रूप किशोर, गोपाल शर्मा, अवधेश गोयल और केके मूदड़ा ने विधायक का स्वागत किया। विकास खंड समरेर के मढ़ी पर मनाए गए भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार से लोगों को भ्रष्टाचार व भय के माहौल से निजात मिली है। उन्होंने स्थापना दिवस का उद्देश्य समझाते हुए पार्टी की रीति-नीति योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक राजीव कुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पर ग्रीसपाल सिंह, अग्रवीर गुर्जर, गुड्डू सिंह सोलंकी, नेकपाल कश्यप, अनूप गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed